फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother-in-law and brother-in-law fled after hearing police siren

पुलिस का सायरन सुन भागे जीजा-साले कुएं में गिरे

Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law fled after hearing police siren
Brother-in-law and brother-in-law fled after hearing police siren - फोटो : BANDA
बांदा/अतर्रा। शराब पी रहे जीजा-साले पुलिस का सायरन सुनकर भागते समय कुएं में गिर गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद साले को तो बचा लिया, लेकिन जीजा की डूबने से मौत हो गई। मृतक के चाचा ने घटना पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस भी इसे हादसा बता रही है। युवक को आज (बुधवार) को ट्रेन से मुंबई जाना था।
विज्ञापन

घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव की है। थाना क्षेत्र के ओरन रोड स्थित सुदामापुरी निवासी मूलचंद्र (22) को बुधवार को तुलसी एक्सप्रेस से मुंबई जाना था। मंगलवार को वह पत्नी ममता से मिलने के लिए उसके गांव महोतरा गया था। परिजनों के मुताबिक शाम को मूलचंद्र अपने साले अजय के साथ घर से कुछ दूर स्थित कुएं की जगत में बैठकर शराब पी रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस का सायरन सुनकर दोनों भागने लगे और कुएं में गिर गए। शोर सुनकर ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अजय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन मूलचंद्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने साले से घटना के बारे में पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चाचा संजय ने बताया कि मूलचंद्र की शादी तीन माह पूर्व चार जून को हुई थी। तब से वह गांव में था। बुधवार को मुंबई वापस जाने का रिजर्वेशन था। पिता भी मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। यहां गांव में मां प्यारी और उसकी दो बहनें रहती हैं।

उसने घटना पर संदेह जताया है। कहा कि मूलचंद्र तैरना जानता था, जबकि अजय को तैरना नहीं आता। अतर्रा थाना इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह चौहान ने भी यही बताया कि सायरन की आवाज सुनकर भागते समय जीजा-साले कुएं में गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed