फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother expressed apprehension over death in accident

हादसे में मौत पर भाई जताई आशंका

Thu, 13 Feb 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Brother expressed apprehension over death in accident
अतर्रा। अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी माता प्रसाद उर्फ बड़ा राजा तिवारी (50) पुत्र रामसिया की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को उसे अपने भांजे के साथ सड़क दुर्घटना में घायल बताया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई रामनरेश ने कहा है कि कुछ लोगों ने उसे शराब पिलाकर बैंक से निकाले 50 हजार रुपये छीन लिए और टैंपो में लादकर सड़क किनारे फेंक दिया। रामनेरश के मुताबिक माता प्रसाद को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत हुआ था। इसके वह बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर लाया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग उसे बहला फुसलाकर अनथुवा गांव ले गए थे। वहां शराब पिलाकर पैसा छीन लिया और मरणासन्न हालत में लाकर सड़क पर फेंक दिया। वह अविवाहित था। उधर, थाना इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार तिवारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली थी। अन्य किसी तरह की सूचना नहीं मिली। कहा कि अगर परिजन ऐसी कोई तहरीर देगे तो जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed