फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Broken the record of 10 years in the cold, the mercury dropped to 3 degrees

ठंड में 10 वर्षों का रिकार्ड टूटा, पारा 3 डिग्री और गिरा

Tue, 30 Dec 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 30 Dec 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
Broken the record of 10 years in the cold, the mercury dropped to 3 degrees

ठंड ने पिछले 10 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह चली हवा ने ठंड और बढ़ा दी। नतीजतन अधिकतम तापमान 3 डिग्री नीचे गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कोहरा और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कोहरे की धुंध में दृश्यता (विजीबिलटी) 50 मीटर हो गई।


आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक कोहरा और ठंड का कहर फिलहाल कम होने के आसार नहीं है। उधर, दिसंबर माह के अंतिम चार दिनों की ठंड ने पिछले 10 सालों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। 30 दिसंबर अधिकतम तापमान में सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

तापमान (अधिकतम/न्यूनतम)
वर्ष 30 दिसंबर
2014 14/5
2013 20/6
2012 19/5
2011 22/8
2010 21/10
2009 22/7
2008 24/8
2007 24/5
2006 26/5
2005 24/8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed