फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Broken record cold , Kanpkanpaa people

सर्दी ने तोड़े रिकार्ड, कंपकंपाए लोग

Mon, 29 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 29 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
Broken record cold , Kanpkanpaa people

गुड़ दिखाकर धेला मारा। मौसम ने कुछ ऐसा ही किया। तीन

विज्ञापन
दिनों तक तेज धूप से मिली राहत सोमवार को काफूर हो गई। घना कोहरा फिर छा गया और तापमान एक-एक डिग्री और गिर गया।

गलन से हर शख्स कंपकंपाता रहा। उधर, ट्रेनों की रफ्तार पर भी कोहरा रोड़ा बना रहा। ट्रेनें कई-कई घंटे लेट चल रही हैं।

पिछले तीन दिनों से पूरा दिन तेज धूप से तापमान में 5 डिग्री का इजाफा हो गया था। लोगों को काफी राहत मिली थी। कोहरे में भी कमी आई थी लेकिन मौसम ने फिर पलटी मारी।

सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों में ही एक-एक डिग्री की गिरावट आ गई। शिमला और मसूरी के बराबर 4 डिग्री न्यूनतम तापमान हो गया। रविवार को यह 5 डिग्री था। इसी तरह अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 18 से घटकर 17 पर आ गया।

उधर, कोहरे से रफ्तार न पकड़ पाने वाली ट्रेनें लेट चल रही हैं। निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 6 घंटा 40 मिनट, निजामुद्दीन-मानिकपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 6 घंटा 45 मिनट, मुंबई-इलाहाबाद तुलसी एक्सप्रेस 4 घंटा 40 मिनट, ग्वालियर-हावड़ा और हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस 5-5 घंटा लेट चलीं।

इसी तरह बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 5 घंटा 40 मिनट और ग्वालियर-बनारस बुुंदेलखंड एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस और दुर्ग-कानपुर बेतवा एक्सप्रेस सोमवार को दो-दो घंटा देरी से आईं। मानिकपुर-झांसी, बांदा-झांसी, मानिकपुर-झांसी, इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर ट्रेन भी दो-दो घंटा लेट आईं।

ठंड ने एक और जान ले ली। लगभग 75 वर्षीय वृद्ध ठंड की मार सहन न कर पाने से चल बसा। यहां के प्रभाकर नगर में रह रहे राजा गुप्ता को दो दिन पहले ठंड ने जकड़ लिया था। उसका इलाज चल रहा था। लेकिन सोमवार को वह चल बसा।

उधर, काजीटोला (मरका) गांव में खेत से लौटा किसान बुद्धराज (30) पुत्र भागवत ठंड की गिरफ्त में आ गया। बीमार हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वह सुबह खेत गया था। वहीं ठंड लग गई। घर लौटने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed