फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brainstorming on winning all 52 seats of Bundelkhand-Kanpur

बुंदेलखंड-कानपुर की सभी 52 सीटें जीतने पर मंथन

Fri, 03 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on winning all 52 seats of Bundelkhand-Kanpur
Brainstorming on winning all 52 seats of Bundelkhand-Kanpur - फोटो : BANDA
बांदा। योजना बनाकर हमने संगठन का काम आगे बढ़ाया तो लक्ष्य पाने से हमें कोई नहीं रोक सकता। विधानसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 सीटें जीतेंगे। रचना ऐसी बनाना है कि हरेक बूथ में भाजपा को 60 फीसदी वोट मिलें।
विज्ञापन

यह मंथन और कार्यकर्ताओं को टिप्स शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में चित्रकूटधाम मंडल की सभी 10 विधानसभा सीटों की चुनाव प्रबंध समितियों की संयुक्त बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने दिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग की सूची बनाना है। हर बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं। सत्यापित बूथ, अगठित बूथ, गठित बूथ और बढ़े हुए बूथों की प्रबंध समिति के लिए गठन जरूरी है। बूथ प्रबंधन, सदस्यता, कार्यक्रम, मोर्चा, सामाजिक टोली संपर्क, रैली, प्रवास, लाभार्थी महिला व पुरुष संपर्क, सरकारी योजना, समवन्य एवं प्रचार प्रसार आदि पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी कमलावती सिंह, हमीरपुर प्रभारी रामनरेश तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी अनूप अवस्थी, विधान सभा क्षेत्र प्रभारी दिनेश तिवारी, बांदा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, हमीरपुर जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, चित्रकूट जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, महोबा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर सहित शिवशंकर सिंह, संतोष गुप्ता, हरिओम करवरिया, चक्रपाणि त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, अश्वनी अवस्थी, आलोक पांडे, अखिलेश, संजय सिंह, विवेकानंद, कल्लू राजपूत, मनोज पुरवार, आनंद स्वरूप द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, दीपा गौर, डॉ. रागिनी शिवहरे, डॉ. मनीष गुप्ता इत्यादि बैठक में शामिल रहे।

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अब तक लगभग 15 हजार नए सदस्य बनाने का दावा किया गया है। कानून एवं विधि प्रकोष्ठ संयोजक प्रवीण कुमार शास्त्री के नेतृत्व में शहर के जजी चौराहा व अशोक लाट में शिविर लगाकर मिस्ड काल से 300 नए सदस्य बनाए गए। भाजपा सरकारों की उपलब्धियां बताईं गईं। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद सहित मुदित शर्मा, महेंद्र सिंह, कमलाकांत द्विवेदी, प्योमेश सिंह, शिवदयाल प्रजापति, बृजेश पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed