फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Boys in high school and daughters in intermediate had a blast

Banda News: हाईस्कूल में बालकों और इंटर में बेटियों ने किया धमाल

Mon, 22 Apr 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Boys in high school and daughters in intermediate had a blast
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद की मेधा ने खूब उड़ान भरी। हाईस्कूल में जहां बालकों ने धमाल किया, वहीं इंटर में बेटियों ने खुद को साबित किया। हाईस्कूल की सूची में प्रथम व द्वितीय स्थान पर बेटियों ने कब्जा किया। इसके बाद ज्यादातर बालक शामिल रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा की टापटेन सूची में पांचवें स्थान तक बालिकाओं ने धाक जमाई। मेधावी बेटी व बेटों को गुरुजनों व अभिभावकों ने सिर आंखों पर बैठाया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर में इस बार छात्र-छात्राओं ने मेधा दिखाई। वैसे बेटियां हर बार बेटों पर भारी पड़ती हैं। इस बार छात्राएं भारी तो पड़ीं, पर टापटेन में बेटों ने भी अपनी मेधा का परचम फहराया। कहीं प्राइवेट वाहन चालक की बेटी ने माता-पिता का गौरव बढ़ाया तो कहीं किसान की बेटियां सर्वोच्च अंक हासिल कर जता दिया कि वह भी किसी के कम नहीं हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में जिले के टाॅपरों में प्रथम तीन स्थान पर बेटियां काबिज हुई हैं। इनमें राधिका जिला टाॅपर रही। वहीं स्वास्तिका व जाह्नवी द्वितीय टाॅपर रहीं। इसके बाद बेटों ने स्थान बनाया। इनमें तीसरे स्थान पर पर उपेंद्र कुशवाहा, चौथे पर धनंजय गुप्ता, पांचवे स्थान पर प्रशांत अवस्थी, उत्कर्ष पांडेय, छठें स्थान पर शुभम पाल व दिव्यांश रहे। हाईस्कूल टापटेन सूची में पांच बालिका और 12 बालक शामिल रहे। इंटरमीडिएट में सुरभि सविता ने प्रदेश में आठवां व अतर्रा की अंजली ने दसवां स्थान बनाया। वहीं यह दोनों जिले की प्रथम व सेकेंड टापर रहीं। इंटर की टापटेन सूची में नौ बालिकाओं ने स्थान बनाया। वहीं इसमें बालक पिछड़ गए। इस सूची में सिर्फ सात बालक ही जगह बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज का दबदबा
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल हो या फिर इंटर, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केन पथ और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतर्रा चुंगी, बांदा का दबदबा रहा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केन पथ ने जहां जनपद को हाईस्कूल और इंटर के टापर दिए, वहीं कुल 10 होनहारों ने जनपद को गौरवान्वित किया। इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अतर्रा चुंगी में भी कई मेधावियों ने टापटेन में जगह बनाई। इसके अलावा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इस बार सूची से बाहर रहे। जीआईसी बांदा के दो होनहार बेटों ने अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वहीं अतर्रा मे हिंदू इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली ने इंटर में परचम लहराया। वह जहां प्रदेश की टापटेन सूची में दसवें स्थान पर रही। वहीं जनपद में सेकेंड टापर बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed