फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bother to correct errors in the applicant

त्रुटियां दुरुस्त कराने में आवेदक परेशान

Tue, 07 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 07 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bother to correct errors in the applicant

जिले में 44 हजार लाभार्थियों के खाते में पेंशन भेजी गई है, लेकिन 7798 लाभार्थी खाता गलत होने से पेंशन से वंचित हैं। त्रुटियां दुरुस्त कराने में उन्हें पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। इसका दलाल जमकर फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन


त्रुटियां दुरुस्त करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। शासन ने जिले में 51,798 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन देने का लक्ष्य रखा था। एक लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए।
विज्ञापन


जांच-पड़ताल के बाद 51,798 आवेदकों को पात्र माना गया। करीब 44,000 लाभार्थियों के खातों में 500-500 रुपये के हिसाब से तीन माह की पेंशन भेजी गई, लेकिन 7798 आवेदकों को मायूसी हाथ लगी। फार्मों में त्रुटियों की वजह से पात्रता के बावजूद समाजवादी पेंशन से वंचित रह गए। ज्यादातर में सिर्फ बैंक एकाउंट नंबर की गड़बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलती दुरुस्त कराने के लिए ये आवेदक तीन माह से चक्कर लगा रहे हैं। त्रुटियां दुरुस्त कराने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल कर दी गई है। उधर, दलालों का काकस गांवों तक सक्रिय हो गया है। वहां लाभार्थियों के आवेदनों की गलतियां दूर कराने का झांसा देकर उनसे उगाही की जा रही है।

मंगलवार को विकास भवन स्थित समाज कल्याण दफ्तर में ऐसे दृश्य खूब नजर आए। जो गरीब आवेदक खुद त्रुटि ठीक कराने अपनी बैंक पास बुक लेकर बाबू के पास पहुंचे, उन्हें झिड़कियां देकर चलता कर दिया गया। वहीं कुछ दलाल 20-20 पास बुकों के साथ लेकर खामी ठीक कराने में जुटे रहे। बाबुओं की साठगांठ से दलाल चांदी काट रहे हैं।

समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह कहते हैं कि लाभार्थियों को जानकारी देने के लिए ही पटल पर दो-दो बाबू बैठाए गए हैं। यह बाबू जानकारी नहीं देते या पैसे मांगते हैं तो मुझसे शिकायत करें। जिनकी त्रुटि ठीक हो गई है, अगले माह उनके खाते में पेंशन आ जाएगी।


ग्राम सचिव पर वसूली का आरोप, महिलाओं का प्रदर्श
मंगलवार को बड़ोखर खुर्द गांव की दर्जनों महिलाएं ने बैंक पासबुक लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि ग्राम सचिव द्वारा एक हजार रुपये की वसूली की जा रही है। न देने पर कई पात्रों के नाम हटा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed