फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Booster dose to 12,273 people of Mandal, Mahoba tops with 55 percent

मंडल के 12,273 लोगों को बूस्टर डोज, 55 फीसदी के साथ महोबा अव्वल

Fri, 21 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Booster dose to 12,273 people of Mandal, Mahoba tops with 55 percent
बांदा। तीसरी लहर में लग रहे बूस्टर डोज में चित्रकूटधाम मंडल में महोबा सबसे आगे है। यहां चालू माह जनवरी में 55 फीसदी लोग यह वैक्सीन ले चुके हैं। 48 फीसदी के साथ चित्रकूट दूसरे और 42 प्रतिशत प्रिकॉशन टीकाकरण में बांदा तीसरे स्थान पर है। मंडल के चारों जिलों में 12,273 लोगों ने बूस्टर डोज लिया है। लक्ष्य 28,271 डोज का है।
विज्ञापन

बूस्टर डोज के बारे में कहा जा रहा है कि यह संक्रमण से बचाएगी। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्करों के लिए तीसरे टीके के रूप में बूस्टर डोज देना शुरू किया है। झांसी व चित्रकूट मंडल के प्रोजेक्ट आफीसर चंद्रभूषण ने बताया कि जनवरी में चित्रकूटधाम मंडल में 28,271 लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य है। इसमें अब तक 12,273 (44.87 प्रतिशत) लोग यह डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

5632 लक्ष्य के मुकाबले 3119 (55.38 फीसदी) डोज लेकर महोबा अव्वल है। चित्रकूट में 4711 का लक्ष्य है। अब तक 2273 (48.25 फीसद) ने बूस्टर डोज ले लिया है। बांदा में 9859 लोगों को बूस्टर डोज इस माह दिया जाना है। इनमें से अब तक 4180 (42.44 फीसदी) लोग डोज ले चुके हैं। हमीरपुर में 8069 लक्ष्य के सापेक्ष 2701 (33.45 प्रतिशत) लोगों को डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल अपर निदेशक डा.नरेश सिंह तोमर ने बताया कि टीकाकरण अभियान में डाक्टर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, पुलिस कर्मी व सफाई कर्मियों की खास भूमिका है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर यह वैक्सीनेशन पूरा कराने का प्रयास जारी है।
लक्षण नजर नहीं आते फिर भी हो रहे संक्रमित
बांदा। तीसरी लहर में ऐसा भी देखा जा रहा है कि बीमारी के कोई लक्षण महसूस या नजर न आने पर भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ताजी बानगी में शुक्रवार को यहां राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में अपने रिश्तेदार के घर आई 25 वर्षीय युवती ने कहा कि वह घूमने आई थी।
जांच करा ली तो पता चला कि पॉजिटिव है। उसे रिश्तेदार के घर पर ही रोककर मेडिकल किट दे दी गई। स्वास्थ्य टीम फोन से हालचाल लेती रही।
डाक्टरों का कहना है कि अक्सर लोगों को महामारी के कोई खास लक्षण नजर नहीं आते। लेकिन जांच के बाद उन्हें संक्रमित पाया जाता है।
ऐसी स्थिति में घर पर ही रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए डाक्टर से सलाह लेकर कोरोना को मात दी जा सकती है। तमाम मरीज घर पर ही रहकर स्वस्थ भी हो गए हैं।

सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश पर जनपद में इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर से होम आइसोलेशन के पात्र मरीजों की सेहत पर लगातार निगरानी और जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 239 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। मास्क का ठीक से इस्तेमाल, 6 फिट की आपसी दूरी जरूर अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed