{"_id":"695e9ec259deed9059010c2c","slug":"bonfires-are-not-burning-in-the-villages-people-are-making-their-own-arrangements-banda-news-c-212-1-bnd1007-138661-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गांवों में नहीं जल रहे अलाव, खुद कर रहे जुगाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गांवों में नहीं जल रहे अलाव, खुद कर रहे जुगाड़
विज्ञापन
फोटो - 03 खप्टिहा कलां गांव में लकड़ियां बंटोरते महिलाएं व बच्चे। संवाद
- आपस में चंदा कर अलाव की व्यवस्था करते हैं
- गरीब महिलाएं जंगल से लाती हैं सूखी लकड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
करतल/ पैलानी। जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग सर्दी भगाने की जद्दोजहद में लगे हैं, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बीते पखवाड़े से पड़ रही भीषण सर्दी और शीतलहर से सभी वर्ग प्रभावित हैं, विशेषकर किसान और मजदूर। किसान फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में रातभर जाग रहे हैं, वहीं मजदूर पेट की आग बुझाने के लिए ठंड की परवाह किए बिना मजदूरी कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों की ओर से अलाव की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में रोष है। नरैनी ब्लॉक के कई गांवों में ग्रामीणों को आपसी सहयोग से अलाव जलाना पड़ रहा है। पैलानी क्षेत्र में भी महिलाएं और बच्चे ठंड से बचने के लिए जंगल से लकड़ियाँ ला रहे हैं। गरीबों की मदद के लिए सरकारी सहायता न मिलने से लोग असहाय महसूस कर रहे हैं।