फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bomb threat creates panic at Head Post Office

Banda News: हेड पोस्टऑफिस में बम की धमकी से मची खलबली

Thu, 19 Mar 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bomb threat creates panic at Head Post Office
फोटो 15- डाकघर पोस्ट आफिस में जांच करती डॉग स्क्वॉड टीम व खड़े कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

सरकारी मेल आईडी पर आया धमकी भरा संदेश
टीम जांच में जुटी, घंटों तलाशी, कुछ नहीं मिला

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। शहर के हेड पोस्टऑफिस में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरकारी मेल आईडी पर बम रखने की धमकी भरा संदेश पहुंचा। सूचना मिलते ही तत्काल डॉग स्क्वॉड व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घंटों चली सघन तलाशी के बाद जब कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तब जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
बुधवार की दोपहर करीब दो बजे हेड पोस्ट ऑफिस में रोज की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान क्षेत्रीय कार्यालय की सरकारी ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया। मेल में दावा किया गया था कि डाकघर परिसर में बम लगा दिया गया है और उसे उड़ाने की धमकी दी गई थी। तत्काल मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस प्रशासन डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे डाकघर भवन को खाली कराया गया। इसके बाद बारीकी से तलाशी ली गई। घंटों तक चली सर्चिंग के दौरान कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने इसे शरारती तत्व की हरकत बताया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

डाक विभाग के सहायक अधीक्षक दीनबंधु पांडेय ने बताया कि जैसे ही हमारे क्षेत्रीय कार्यालय की मेल आईडी पर यह धमकी वाला मेल आया वैसे ही पुलिस अधीक्षक को सूचना दी गई। पुलिस की जांच टीम ने मेल की प्रतिलिपि व अन्य डिजिटल साक्ष्य जांच के लिए ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की साइबर टीम ने धमकी भरे ई-मेल के डिजिटल साक्ष्य जुटा लिए हैं और मेल भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed