फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Body of elderly man found lying on bed in house

Banda News: घर में चारपाई पर पड़ा मिला अधेड़ का शव

Tue, 30 Apr 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly man found lying on bed in house
बांदा। घर से अलग महिला के घर में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। महिला के पुत्र ने अधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी रामभजन (50) की रविवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर में तुलसा देवी के मकान में मौत हो गई। तुलसा देवी के पुत्र जयदीप ने बताया कि वर्ष 2000 से रामभजन उनके घर में रह रहा था। शराब का लती था। जयदीप ने बताया कि अधिक शराब पीने से मौत हुई है।
विज्ञापन

घटना के समय जयदीप बोलेरो लेकर पार्टी में गया था। घर में मां अकेले थीं। जयदीप ने बताया कि रामभजन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह कार एजेंसी में सफाई कर्मी था। रामभजन के भाई पल्हरी गांव में रहते हैं। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुशर्रफ खां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed