फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Board rescheduled five trains

मंडल की पांच ट्रेनों का समय बदला

Sun, 02 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 02 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Board rescheduled five trains
फाइल फोटो

बांदा। पहली अक्तूबर से लागू हुई ट्रेनों की नई समय सारणी और रद्दोबदल से चित्रकूटधाम मंडल की भी पांच ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें तीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस हैं। सबसे बड़ा रद्दोबदल इलाहाबाद से मुंबई जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस के समय में हुआ है। इस ट्रेन में लगभग ढाई घंटे का अंतर पड़ा है। नया टाइम टेबिल लागू हो गया है।मंडल के रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली जिन ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है उनमें तुलसी एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गरीब रथ, महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित मानिकपुर-कानपुर पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। हफ्ते में दो दिन चलने वाली इलाहाबाद से चलकर लोकमान्य टर्मिनल (मुंबई) जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस इलाहाबाद से अब 4:20 बजे शाम के स्थान पर 6:45 बजे रवाना होगी। बांदा में इसके आने का नया समय रात 10:30 बजे हो गया है। इसके पूर्व यह शाम 7:55 पर यहां आती थी।

विज्ञापन


यानी दो घंटा 25 मिनट समय और बढ़ गया है। स्टापेज 10 मिनट का ही रहेगा। मानिकपुर जंक्शन रात 8:35 बजे, चित्रकूट 9:11 बजे, अतर्रा रात 9:40 बजे आएगी। उधर, मुंबई से इलाहाबाद चलने वाली तुलसी एक्सप्रेस में मात्र 10 मिनट का रद़्दोदबल किया गया है। बांदा में यह तड़के 4:10 के स्थान पर 4:20 बजे आएगी। रायपुर से लखनऊ के बीच बुधवार और शनिवार को चलने वाली गरीब रथ ट्रेन बांदा स्टेशन अब रात 12:15  बजे आएगी। पूर्व में यह रात 12 बजकर 2 मिनट पर आती थी। यानी 13 मिनट और बढ़ गए हैं। जबकि लखनऊ से रायपुर चलने वाली गरीब रथ के समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली यूपी संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस बांदा स्टेशन अब 5 मिनट पहले शाम 6:35 बजे आएगी। 6:43 पर प्रस्थान करेगी। हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर चलने वाली महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब 10 मिनट देरी से आएगी। अब तक यह तड़के 3 बजकर 5 मिनट पर आती थी। नया समय 3 बजकर 15 मिनट हो गया है। जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल के समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। मानिकपुर से कानपुर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन मानिकपुर से दोपहर 2:30 बजे चलकर शाम 4:45 पर बांदा आती थी। अब यह 3:45 पर मानिकपुर से रवाना होगी। 4:25 पर चित्रकूट, 5:12 पर अतर्रा और शाम 6 बजे बांदा आएगी। वापसी जाने वाली कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed