फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Board candidates troubled due to power cut, preparation affected

Banda News: बिजली कटौती से बोर्ड परीक्षार्थी परेशान, तैयारी प्रभावित

Wed, 07 Feb 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Board candidates troubled due to power cut, preparation affected
बांदा/बदौसा। सर्दी में भी बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लग रहा है। सुबह और शाम हो रही बिजली कटौती से सबसे अधिक परेशान बोर्ड परीक्षार्थी हैं। उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों बिना रोस्टर के बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजली कब आएगी और कब नहीं, किसी को नहीं पता रहता है। सुबह से दोपहर और फिर शाम तक कई बार बिजली हो रही है। इससे व्यापारी भी खासे नाराज हैं।
विज्ञापन

बदौसा प्रतिनिधि के अनुसार रोजाना सुबह पांच से सात बजे फिर दोपहर तीन से पांच बजे की कटौती की जा रही है। इससे न सिर्फ बोर्ड बल्कि पुलिस भर्ती के परीक्षार्थियों की तैयारी भी प्रभावित हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी समस्या है। कुछ दिन बाद व्यवस्था सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की बात,,,

फोटो-4 आदिल

बिजली कटौती का समय तय नहीं
कालूकुआं निवासी हाईस्कूल के छात्र आदिल अली का कहना है कि कटौती नियम से हो भी दिक्कत नहीं, लेकिन पता नहीं रहता कब बिजली आएगी, कब नहीं। इससे पढ़ाई नहीं हो पाती है।

फोटो-5 हिमांशू

परीक्षा की तैयारी हो रही प्रभावित
बंगालीपुरा इंटर के छात्र हिमांशू के मुताबिक करीब फाल्ट तो कभी कटौती के नाम पर बिजली कट रही है, इससे पढ़ाई में बाधा पहुंच रही है। कटौती पर अंकुश लगाना चाहिए।



फोटो-6 जयंती

कटौती का समय बदला जाए

स्वराज काॅलोनी निवासी इंटर की छात्रा जयंती सिंह का कहना है कि बिजली कटौती के समय में परिवर्तन किया जाए। बार-बार बिजली की आवाजाही से परेशानी होती है।


फोटो-7अंजली

बिजली कटौती पर लगाया जाए अंकुश
जेल रोड के पास रहने वाली हाईस्कूल छात्रा अंजली का कहना है परीक्षाओं तक तो सुबह और शाम के वक्त होने वाली बिजली कटौती पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। बिजली न हाेने से पढ़ाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed