{"_id":"62926116c09ba5591464620a","slug":"blood-soaked-body-of-girl-student-found-in-the-house-banda-news-knp6993895194","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का खून से लथपथ शव घर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का खून से लथपथ शव घर में मिला
विज्ञापन
कमासिन। किशोरी का खून से लथपथ शव घर के कमरे में पड़ा मिला। पेट में घाव था। वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। संदिग्ध हालात में हुई मौत के मद्देनजर पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
घटना थाना क्षेत्र के खटान गांव की है। बेहद साधारण किसान रामसुंदर द्विवेदी खेतीबाड़ी से परिवार पाल रहे हैं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री प्रांजल देवी बीरा गांव में स्थित इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा थी। शनिवार को घर के अन्य लोग खेत चले गए। प्रांजल खाना बनाने के लिए घर पर रुक गई। शाम को पिता-माता आदि खेत से लौटे तो कमरे में प्रांजल का खून से लथपथ शव पड़ा देखा।
उसके पेट में घाव था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उमेश सिंह ने फोरेंसिक और स्क्वायड टीम भी बुलवाकर जांच पड़ताल कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने पेट में घाव की पुष्टि की और कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई शस्त्र आदि भी नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्थिति और साफ होगी।