{"_id":"626c20b6f702f9038169c214","slug":"blood-bag-and-regent-kit-finished-in-district-hospital-banda-news-knp6940234173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ब्लड बैग और रीजेंट किट खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ब्लड बैग और रीजेंट किट खत्म
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल ब्लड बैग और रीजेंट किट्स की कमी से जूझ रहा है। इसके लिए बजट नहीं है। सीएमएस ने राजकीय मेडिकल कालेज से बैग और किट्स मांगी है।
सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य को शुक्रवार को भेजे पत्र में कहा है कि अप्रैल में 41 यूनिट ब्लड मेडिकल कालेज के मरीजों को भेजा जा चुका है। शासन ने प्रोसेसिंग शुल्क नि:शुल्क कर दिया है। इसलिए जिला अस्पताल में ब्लड बैग और रीजेंट किट्स का बजट नहीं है। ब्लड बैग और किट्स भेज दें। साथ ही लिखा कि मेडिकल कालेज के मरीज वहां के डाक्टरों द्वारा जारी डिमांड लेकर सीधे जिला अस्पताल भेज दिए जाते हैं। जबकि मरीजों को पहले मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक में ही संपर्क करना चाहिए।
वहां अगर ब्लड उपलब्ध नहीं है तो वहां के ब्लड बैंक चिकित्साधिकारी अपनी रिपोर्ट के साथ जिला अस्पताल को डिमांड भिजवाएं।