फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Blankets given to mothers and clothes given to newborns

Banda News: प्रसूताओं को कंबल और नवजातों को दिए कपड़े

Sun, 29 Dec 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Blankets given to mothers and clothes given to newborns
बांदा। ठंड बढ़ने पर चिराग फाउंडेशन की टीम रविवार को नए कंबल, शाल, स्वेटर और बच्चों के ऊनी कपड़े लेकर बांटने निकल पड़ी। जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं, नवजात बच्चों तथा अन्य मरीजों को कंबल और ऊनी कपड़े दिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक और टीम की सदस्यों ने कई नवजात को ऊनी कपड़े खुद पहनाए और प्रसूता व अन्य मरीजों को कंबल ओढ़ाए। अस्पताल की डॉ. चारू गौतम, डॉ. नम्रा, डॉ. अनिल भी शामिल रहे। फाउंडेशन टीम का अगला पड़ाव गायत्री नगर में हुआ। यहां जरूरतमंद परिवारों को कंबल, शाल, मौसमी गर्म कपड़े वितरित किए। टीम में अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक, प्रबंधक डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. सदफ खान (प्रेसीडेंट डूडानी ग्रुप), आगाज संस्था की अध्यक्ष व अन्य सदस्य शामिल रहीं। वितरण सामग्री में फाउंडेशन संरक्षक डॉ. मो. रफीक व अकील अहमद खां सहित डॉ. सोहेब रफीक, डॉ. हिना, डॉ. सायमा, प्रियंका यादव का भी सहयोग रहा। फाउंडेशन द्वारा 31 दिसंबर व पहली जनवरी को भी कंबल-कपड़ों का शहर में वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed