{"_id":"5faad7f68ebc3e9bc7345330","slug":"bjp-will-contest-panchayat-elections-on-kamal-banda-news-knp59362840","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल पर पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल पर पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा
विज्ञापन
पंचायत सम्मेलन संबोधित करते जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद।
- फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा पहली बार त्रिस्तरीय चुनाव अपने चुनाव चिह्न ‘कमल’ पर लड़ेगी। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। साथ ही दिवाली पर गांवों में प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए उपहार को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे। यह बात मंगलवार को भाजपा पंचायत चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन में संयोजक संतोष गुप्ता ने कही।
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में महुआ और बड़ोखर ब्लॉक के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला संयोजक ने कहा कि भाजपा अपनी योजनाओं और कार्यकर्ताओं के बलबूते त्रिस्तरीय चुनाव जीतेगी। साथ ही दीपावली पर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिवाली की शुभकामनाएं और उपहार देंगे। नरैनी विधायक राजकरण कबीर ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में जुटने को आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने निष्ठावान व परिश्रमी कार्यकर्ताओं से आगे आने को कहा। पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से उत्साह से काम करने को कहा। सम्मेलन में चारों मंडल के अध्यक्ष, सभी पांच वार्डों और ब्लाक के प्रभारी, ग्राम सभा संयोजक, सेक्टर प्रभारी शामिल रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह लालू, अखिलेश श्रीवास्तव, बलराम सिंह कछवाह, अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह नन्ना, कमलेश अवस्थी, वंदना गुप्ता, मनोज पुरवार, अतुल मोहन, डॉक्टर रागिनी शिवहरे, पार्वती गुप्ता, सुमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
-------