{"_id":"5fdf86858ebc3e40a21046f8","slug":"bjp-will-celebrate-atal-s-birth-anniversary-as-good-governance-day-banda-news-knp6010995141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : सुशासन दिवस के रूप में भाजपा मनाएगी अटल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : सुशासन दिवस के रूप में भाजपा मनाएगी अटल की जयंती
विज्ञापन
भाजपा की बैठक को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल।
- फोटो : BANDA
बांदा। 25 दिसंबर को भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। हर विकास खंड में किसान संवाद व सम्मेलन होंगे। रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। तैयारियों पर चर्चा हुई।
जिला संयोजक अखिलेश नाथ दीक्षित ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का हवाला देकर कहा कि विकास खंडों में बड़ी स्क्रीन लगाकर वहां किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं, ताकि किसान प्रधानमंत्री को सुनें।
यह भी बताया कि प्रधानमंत्री 18 हजार करोड़ रुपये 9 करोड़ किसानों के खाते में भेजने की घोषणा करेंगे। वह दोपहर 12 बजे किसानों को संबोधित करेंगे। प्रदेश परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह और प्रांतीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल ने कहा कि हमें किसानों के बीच जाकर बिलों के प्रति उनकी शंकाएं दूर करना हैं।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने कहा कि किसानों के उद्देश्य से कृषि संशोधन बिल बनाए गए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल ने कहा कि ब्लाक स्तरीय किसान सम्मेलनों में किसानों को व्यक्तिगत रूप से भी आमंत्रित करें। सफलता की योजना बनाएं।
विधायक राजकरन कबीर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह और धर्मेंद्र त्रिपाठी ने भी बैठक को संबोधित किया। विवेकानंद गुप्त, संजय सिंह, कल्लू राजपूत, विजय विक्रम सिंह, नरेंद्र नन्ना, गीता सागर, वंदना गुप्ता, प्रद्युम्न नरेश आजाद, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, अतुल मोहन, आनंद स्वरूप द्विवेदी, उत्तम सक्सेना आदि बैठक में शामिल रहे।