फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP's high voltage current for its opposition

भाजपा का अबकी विपक्षियों के लिए हाई वोल्टेज करंट

Fri, 11 Feb 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP's high voltage current for its opposition
तिंदवारी की सभा में मंच पर डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा सहित सांसद आरके सिंह पटेल, पुष्पेंद्र सिंह ? - फोटो : BANDA
तिंदवारी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने कहा है कि पिछले चुनाव में भाजपा का करंट था, अबकी विपक्षी पार्टियों के लिए हाई वोल्टेज करंट है। यह इतना जोर से लगा है कि अपने दल छोड़कर सारे विपक्षी दल मिलकर भी बीजेपी का मुकाबला करने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि हमारी पार्टी का रिजेक्टेड माल अन्य पार्टियों के लिए सेलेक्टेड हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सब्जी मंडी परिसर में चुनावी जनसभा/प्रबुद्ध वर्ग संवाद में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में भाजपा की बयार चल रही है। 2017 से अब तक यहां बहुत बदलाव आया है। पहले यहां बारिश के लिए लोग पूजा करते थे। अब हर घर योजना से पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

केन-बेतवा लिंक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और हर-घर नल योजना को करोड़ों रुपये का बजट दिया है। दावा किया कि बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर पिछले बार से भी ज्यादा मतों के अंतर से भाजपा जीतेगी। चुनावी सभा को सांसद आरके सिंह पटेल (बांदा), पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (हमीरपुर) आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रत्याशी रामकेश निषाद, जिला संयोजक संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, ब्लाक प्रमुख दीप शिखा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर सहित बलराम सिंह कछवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
बोस और केदार को याद किया डिप्टी सीएम ने
कमासिन। चुनावी जनसभा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने विपक्षी दल के बुजुर्ग नेता रहे जमुना प्रसाद बोस और प्रसिद्ध जनकवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल का भी जिक्र किया। इन्हें महापुरुष बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड विकास के लिए तरसता रहा। भाजपा ने इसे सुधारा है।
एक्सप्रेस-वे, कॉरिडोर, हर घर नल योजना इत्यादि योजनाएं दी हैं। कहा कि चित्रकूट जनपद में आयुध कारखाने का शिलान्यास किया गया है। बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा बुंदेलखंड के लिए कराए गए कई अन्य विकास कार्यों को भी गिनाया। ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाते हुए कहा कि वह ब्राह्मण हैं और वोट मांगने आए हैं।

सभा को प्रत्याशी अजय पटेल, सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, निषाद पार्टी की शिवमूरत निषाद, बुंदेलखंड विकास परिषद चेयरमैन अयोध्या सिंह पटेल आदि ने भी संबोधित किया। चेयरमैन विजय पाल सिंह सहित विश्वेसर पांडेय, जिला संयोजक संजय सिंह, डीडीसी मंजू देवी, अपना दल (एस) अरुण पटेल, ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग व रमाकांत पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे। संचालन विवेकानंद गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed