फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP released the list of 1018 active members

Banda News: भाजपा ने जारी की 1018 सक्रिय सदस्यों की सूची

Thu, 07 Nov 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP released the list of 1018 active members
बांदा। भाजपा कार्यालय में गुरुवार को सक्रिय सदस्यों की सूची जारी की गई। सूचना बोर्ड पर सूची चस्पा करते हुए जिला सत्यापन अधिकारी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा संगठन में लोकतांत्रिक तरीके से सदस्य बनाए जाते हैं। सक्रिय सदस्य बनाकर अब सांगठनिक चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि जिला सत्यापन प्रमुख चक्रपाणि त्रिपाठी के सत्यापन के बाद जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व अन्य भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी 16 मंडलों की घोषित 1018 सक्रिय सदस्यों की सूची प्रदर्शित की गई है।
विज्ञापन

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि देश में सिर्फ भाजपा ही कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। इसलिए भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने कार्य व्यवहार में संगठन को ही सर्वोपरि मानता है। मौके पर अखिलेश दीक्षित, विवेकानंद गुप्त,आशुतोष मिश्रा, देशराज सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, श्यामबाबू पाल,अनूप सिंह, लखन राजपूत, धीरेंद्र सिंह,अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे। ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed