फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bjp members will tell about CAA

भाजपाई घर-घर जाएंगे, सीएए के बारे में बताएंगे

Tue, 31 Dec 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjp members will tell about CAA
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। वोट के लिए विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं। मंडलों में हुई कार्यशालाओं में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। पहली से पांच जनवरी तक चलने वाले जागरुकता अभियान के बारे में बताया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में हुई तिंदवारी मंडल की कार्यशाला में जिला संयोजक उत्तम सक्सेना ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सीएए को लेकर लोगों के मन की भ्रांतियों को दूर करें। मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि विपक्षी भ्रम फैलाकर छुद्र राजनीति पर उतारू हैं। बैठक में मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, कृष्ण प्रसाद शर्मा, जनार्दन प्रसाद शास्त्री, शिवसागर द्विवेदी, साबिर अली, रजनीश गुप्ता, रामआसरे सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन अनूप तिवारी ने किया।
विज्ञापन

बांदा उत्तरी मंडल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि सीएए से भारतीय मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने पार्टी नेताओं व सदस्यों से इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, ओमप्रकाश प्रजापति, जागृति वर्मा, ममता मिश्र आदि ने भी कार्यशाला संबोधित की। पप्पू शिवहरे, पंकज रैकवार, जितेंद्र सिंह, शिवशरण शुक्ला, श्यामबाबू पाल, प्रदीप श्रीवास्तव, अंबर दीक्षित, प्रमोद त्रिपाठी, रमेश राजपूत, राहुल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। इसी तरह बबेरू में जिला उपाध्यक्ष मृगेंद्र चतुर्वेदी व मंडल अध्यक्ष राजा त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यशाला हुई। बिसंडा, ओरन, मरका, बड़ोखर, जसपुरा आदि मंडलों में भी जागरुकता गोष्ठियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed