{"_id":"e17417b092a7546bb3c2299d9c6558b5","slug":"bjp-members-demonstration-by-taking-crops-were-destroyed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपट फसलें लेकर किया भाजपाइयों ने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपट फसलें लेकर किया भाजपाइयों ने प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से बर्बाद हुईं फसलों के मुआवजे की मांग में राजनीतिक दल भी कूद पड़े हैं। पीड़ित किसान और किसान यूनियन नेता आए दिन कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा ने भी बर्बाद हुई फसलों के नमूने लेकर प्रदर्शन किया और गवर्नर को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने बर्बाद हुई फसलों का 20 हजार रुपये प्रति बीघा का मुआवजा, किसानों से कर्ज व अन्य वसूली पर रोक, चौपट हुई फसलों का शीघ्र सर्वे आदि की मांगें की हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सहित जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, विजय सिंह चौहान, विजय बहादुर सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, विशंभर सिंह लालू, उमाकांत त्रिपाठी, प्रभाकर अवस्थी, माताबदल प्रजापति, कल्लू सिंह राजपूत, प्रेम नरायण द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह, शिवशंकर तिवारी, अनूप भार्गव, अनिल तिवारी, संतू गुप्ता, अवधेश सिंह, राकेश दद्दू, मनमोहन राम, हरवंश सिंह आदि हैं।
विज्ञापन
उधर, सदर तहसील के माधवपुर व पडुई गांव के ग्रामीणाें ने भी डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि लेखपाल ने खेतों मेें जाकर सर्वे नहीं किया। रास्ते से देखकर सिर्फ 30 प्रतिशत नुकसान दर्शाया है। जबकि 80 फीसदी फसलें खराब हो गई हैं। ग्रामीणों ने किसी अधिकारी से निष्पक्ष सर्वे कराने की फरियाद की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान गोविंद यादव (पडुई) समेत समाजसेवी मान सिंह, विनय कुमार, देशराज यादव, उर्मिला, भगवानदास, गोविंद यादव, मनीराम पाल आदि हैं।
विज्ञापन