{"_id":"5dea9d948ebc3e1bbd2627e7","slug":"bjp-is-taking-baba-saheb-s-name-for-votes-banda-news-knp5305513167","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा बाबा साहब का नाम वोट के लिए ले रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा बाबा साहब का नाम वोट के लिए ले रही
विज्ञापन
बांदा। बसपा के बुंदेलखंड सहित कानपुर व अन्य मंडलों के सेक्टर प्रभारी जितेंद्र शंखवार ने कहा है कि भाजपा शासित केंद्र व राज्य सरकारें बाबा साहब डा.भीमराव का नाम सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल कर रही है। उनकी नीतियां और विचार बाबा साहब के विरुद्ध हैं। देश को कुछ पूंजीपतियों के हाथ बेंचकर पुन: सामंतशाहियों की सत्ता लाना चाहती है।
शुक्रवार को यहां बबेरू रोड पर स्थित मैरिज हाल में डा.अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित चित्रकूटधाम मंडल स्तरीय विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा में बसपा नेता ने यह बात कही। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री जीसी दिनकर ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकारों की नीतियों से देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यह सरकारें बाबा साहब के मूल्यों का मजाक बनाकर देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, अर्थ व्यवस्था आदि सभी बर्बादी की कगार पर लाए जा रहे हैं। दिनकर ने कहा कि बाबा साहब किसी जाति, समुदाय, धर्म या वर्ग के नहीं वो राष्ट्र के भाग्य विधाता थे।
सभा में डा.अंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा सहित लल्लू निषाद, मयंक द्विवेदी, कौशलेंद्र बाबू, रामफूल निषाद, मधुसूदन कुशवाहा, किरण यादव, प्रदीप वर्मा, धीरज राजपूत सहित पूर्व विधायक चंद्रभान पटेल और जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा (बांदा), राघवेंद्र अहिरवार (हमीरपुर), कमलेश वर्मा (महोबा) तथा रामलखन निषाद (चित्रकूट) सहित कमलेश चौरसिया, अयूब खां, रामसेवक प्रजापति, आशुतोष भास्कर, जगदीश प्रजापति, सुरेश तिवारी, अनिल त्रिपाठी, शमीम खां, जितेंद्र गौरव आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष बल्देव वर्मा ने किया।