फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP governments have beaten only the attitude of service

भाजपा सरकारों ने सेवाभाव का सिर्फ ढिंढोरा पीटा

Fri, 12 Jun 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP governments have beaten only the attitude of service
मीडिया वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अनूप पटेल (बीच में) - फोटो : BANDA
बांदा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डा.अनूप पटेल ने कहा कि भाजपा सरकारों ने सेवा भाव का सिर्फ ढिंढोरा पीटा है, असली सेवा कांग्रेस ने की। इसी का नतीजा है कि सरकार ने दमनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को जेल भेज दिया। प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गईं बसों पर योगी सरकार ने राजनीति की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मीडिया वार्ता में उन्होंने भाजपा विधायक द्वारा अतर्रा विपणन अधिकारी से 200 क्विंटल अनाज की रंगदारी मांगने का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों को धमकाकर अनाज, मॉस्क और सैनिटाइजर की उगाही की है।
विज्ञापन

सेवा भाव का असली काम कांग्रेस ने किया। अभी तक पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने 90 लाख लोगों की मदद की। बाहर से आने वाले श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने 1000 से ज्यादा बसों की व्यवस्था की। लेकिन योगी सरकार ने राजनीतिक साजिश के तहत बसों को नहीं चलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा भाव के आरोप में फर्जी धाराएं लगाकर जेल भेज दिया। वह अभी भी जेल में हैं। चेतावनी दी कि प्रदेश अध्यक्ष की जल्द रिहाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। डा.पटेल ने भाजपा सरकारों पर आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों को राशन और रोजगार उपलब्ध कराना तो दूर उन्हें मॉस्क और सैनिटाइजर तक उपलब्ध कराया गया।

मजदूरों की आर्थिक हालत बदतर हो गई है। रोजगार देने का दावा सिर्फ कागजी है। उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले को मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाला बताया। वार्ता में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री प्रद्युम्न दुबे लालू, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, पवन देवी कोरी, अशोक, वीर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed