फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP got one from 19, the rest became clear

भाजपा एक से 19 हुई, बाकी सब हो गए साफ

Sat, 11 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Sat, 11 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP got one from 19, the rest became clear
बबेरू पंडाल में पोस्टल बैलेट की गणना करते कर्मचारी। - फोटो : Amar ujala

फसल कटाई के मौसम फाल्गुन में भाजपा ने बुंदेलखंड में वोटों की शानदार फसल काटी। सभी 19 सीटों पर उसके वोटों की इतनी बढ़िया फसल उगी कि भाजपा नेता खुद भी हैरान हैं। मात्र एक सीट तक सिमटी भाजपा अब सभी 19 सीटों पर काबिज हो गई। सपा को 8, बसपा ने 6 और कांग्रेस को अपनी सभी 4 सीटों से हाथ धोना पड़ा है।  

विज्ञापन


बुंदेलखंड में पिछले चुनाव 2012 में सपा और बसपा को 6-6, कांग्रेस को 4 और भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। बाद में हमीरपुर और चरखारी से चुनाव जीतीं भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति और उमा भारती लोकसभा चुनाव लड़ीं और जीत गईं। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इससे दोनों सीटों पर उप चुनाव हुए और सपा ने दोनों सीटें जीत लीं। निवर्तमान विधायकों में भाजपा के पास मात्र एक सीट झांसी है। सपा 8, बसपा 6, और कांग्रेस के पास 4 सीट हैं। शनिवार आए चुनाव परिणाम में इन सभी पर भाजपा का परचम लहराया है। गौरतलब है कि बुंदेलखंड में फाल्गुन माह में फसल कटाई शुरू हो जाती है। इन दिनों कटाई का काम जोरों पर है। इसी बीच चुनाव नतीजों ने वोटों की खेती को भी परवान चढ़ा दिया। इसमें भाजपा की बल्ले-बल्ले हो गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed