फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP fielded Malti from Banda and Sangeeta from Atarra

Banda News: बांदा से मालती और अतर्रा से संगीता को भाजपा ने उतारा मैदान में

Mon, 24 Apr 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP fielded Malti from Banda and Sangeeta from Atarra
बांदा। नामांकन खत्म होने के पूर्व संध्या पर भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में पांच महिलाएं शामिल हैं। सोमवार को अधिकृत प्रत्याशी पार्टी नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। सभासद उम्मीदवार भी अपना नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षरयुक्त जारी सूची में बांदा नगर पालिका (महिला) सीट पर मालती बासू पत्नी रामकिशुन गुप्ता (बासू) को प्रत्याशी बनाया है। अतर्रा नगर पालिका (अनुसूचित जाति महिला) सीट से संगीता निराला पत्नी वेद निराला चुनाव लड़ेंगी। छह नगर पंचायतों में तीन महिलाएं चुनाव मैदान में होंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत नरैनी (अनुसूचित जाति) से नीलम वर्मा, तिंदवारी (पिछड़ा वर्ग महिला) से राजकुमारी गुप्ता, ओरन (अनारक्षित) से मनोज द्विवेदी, बिसंडा (अनुसूचित जाति महिला) से आशा, बबेरू (अनारक्षित) से विजय पाल सिंह और नगर पंचायत मटौंध (अनारक्षित) सीट से सुधीर सिंह (रामबाबू) को पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा घोषित अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशी सोमवार को अपने-अपने नामांकन स्थलों पर पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी की मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed