{"_id":"5e3dada38ebc3ee5a554a40a","slug":"bisanda-team-tops-in-kerry-and-kabaddi-in-kho-kho-banda-news-knp5431842129","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में कैरी और कबड्डी में बिसंडा टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में कैरी और कबड्डी में बिसंडा टीम अव्वल
विज्ञापन
बांदा। फिट इंडिया अभियान के तहत बिसंडा और बबेरू में आयोजित खेलकूद में खो-खो बालक वर्ग में जीतू (कैरी) की टीम विजेता और रावेंद्र सिंह (अमंवा) की टीम उप विजेता रही। कबड्डी में लालेंद्र सिंह (बिसंडा) टीम विजेता और रूद्र प्रताप सिंह (घूरी) उपविजेता घोषित हुई। बालिका खो-खो में पूजा (कैरी) टीम को प्रथम और आरती (बिसंडा) टीम को दूसरा स्थान मिला।
कबड्डी का फाइनल में मंजू (कोर्रा) की टीम ने जीता। भोलिया देवी (व्यास का पुरवा) उप विजेता रही। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह खेलकूद प्रतियोगिता आदर्श इंटर कालेज, बिसंडा में हुई। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को रवाना किया।
आयोजन नेहरू युवा केंद्र ने किया। जिला युवा केंद्र अधिकारी सागर वाधवानी, कार्यक्रम सहायक सत्य नारायण सिंह राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजना, व्यायाम शिक्षक धर्मपाल सिंह, शिक्षक वीरेंद्र कुमार, रामशरण गुप्त, अरूणेश कुमार, सुमेर प्रसाद, प्रेम नारायण सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, युवा कल्याण विभाग द्वारा बबेरू के प्रयाग इंटर कालेज में आयोजित खुली आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य सुकदेव प्रसाद ने की। बालक वर्ग की 100 व 400 मीटर दौड़ में प्रकाश, 200 में रविकांत प्रथम व बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अर्चना, 200 मीटर में नैंसी, 400 मीटर में वंदना प्रथम रहीं।
डिस्कस थ्रो बालिका में शैली, गोला फेंक में गरिमा प्रथम व कबड्डी में नेहा टीम विजेता व नीतू की टीम उप विजेता रही। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में नागेंद्र, गोला फेंक में शशांक, लंबी कूद में नरेंद्र प्रथम रहे। कबड्डी में धीरेंद्र विजेता व अनवान गांव की टीम उप विजेता रही। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामबाबू, कार्यक्रम संयोजक बृजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य शिवाकांत साहंत आदि मौजूद रहे।