{"_id":"6468bb0d43f16c24e8042cda","slug":"bikes-collided-one-killed-fellow-injured-banda-news-c-12-1-244106-2023-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: बाइकों को आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और साथी घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: बाइकों को आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और साथी घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 20 May 2023 05:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 05:50 PM IST
सार
शहर कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकें भिड़ गईं। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। जिला अस्पताल से सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में चित्रकूट से अमावस्या मेले से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में जिला अस्पताल लाते समय एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को चित्रकूट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ऐचवारा गांव निवासी आशीष यादव (22) शुक्रवार को पड़ोसी साथी गोविंद (25) के साथ बाइक से चित्रकूट गया था। वहां अमावस्या मेले से दोनों रात में लौट रहे थे। बाइक आशीष चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के रौली गोड़ा गांव के पास सामने से आई दूसरी बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। चित्रकूट पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल चित्रकूट भेजा और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
चित्रकूट पहुंचे परिजन आशीष को बांदा जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। ताऊ जुगराज ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मुंबई में टायल्स का काम करता था। 15 दिन पहले गांव आया था, 29 मई को शादी थी। बरात श्रंगारपुर, छतरपुर मध्य प्रदेश जानी थी।