फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riding mother-in-law and son-in-law killed in collision with Bolero, two others injured

Banda News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सास-दामाद की मौत, दो अन्य घायल

Tue, 18 Nov 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 18 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bike riding mother-in-law and son-in-law killed in collision with Bolero, two others injured
फोटो- 14 मृतक ओमप्रकाश। फाइल फोटो
बांदा। ससुराल से बाइक में सास को लेकर गांव जा रहे दामाद को सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की सड़क में गिरकर मौत हो गई। उनकी बाइक के पीछे से आ रहे बाइक सवार जीजा-साले बाइक से टकराकर गंभीर घायल हो गए। घायल जीजा-साले को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी राममिलन ने बताया कि उसके भाई ओमप्रकाश (35) सोमवार को अपनी ससुराल गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव गए थे। वहां से सास रुकमिनिया (72) को बाइक में बैठाकर अपने गांव जाने के लिए निकले थे। सोमवार की देर शाम गिरवां थाना क्षेत्र शिवहद गांव के पास गिरवां की ओर से आई बोलेरो ने सामने से दाेनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, सास-दामाद के पीछे आ रहे गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव निवासी नीरज यादव (25) व उनके जीजा बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव निवासी रामपाल यादव (30) बाइक से टकराकर गंभीर घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर गिरवां थाने से एसआई विवेक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को नीरज व रामपाल को नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरवां थाना एसआई विवेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो से हादसा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज से बोलेरो की पहचान की जा रही है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

---------------------------

एक साथ दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी राममिलन ने बताया कि ओमप्रकाश दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। वह तीन भाइयों में बड़े थे। उन्हें दिल्ली जाना था। इसलिए वह अपनी सास को लेने के लिए अपनी ससुराल गए थे। ओमप्रकाश के पांच पुत्रियां व दो पुत्र हैं। उधर, सास रुकमिनिया के पति सिंह दुलारे का कई साल पहले निधन हो चुका है। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वृद्धावस्था पेंशन से गुजर होता था। एक साथ दो मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

फोटो- 14 मृतक ओमप्रकाश। फाइल फोटो

फोटो- 14 मृतक ओमप्रकाश। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed