फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riding migrant worker dies after colliding with trolley

बाइक सवार प्रवासी मजदूर की ट्राली से टकराकर मौत

Tue, 19 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bike riding migrant worker dies after colliding with trolley
अतर्रा (बांदा)। गुजरात से अपने पैतृक घर देवरिया के लिए बाइक पर रवाना हुआ प्रवासी मजदूर बीच रास्ते में ही सड़क हादसे का शिकार हो गया। बाइक सवार उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मूलरूप से देवरिया जनपद का रहने वाला ब्रजपाल राजपूत (20) पुत्र मुन्ना गुजरात में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में अब तक फंसा रहा। दो दिन पूर्व वह बाइक पर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ था। साथ में उसका मित्र मुन्ना अंसारी (32) भी था। मंगलवार को तड़के यह दोनों बाइक पर यहां नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। नगर से कुछ दूर नई सड़क के पास मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। तड़के के अंधेरे में ट्राली नजर नहीं आई और तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्राली से जा टकराई। बाइक चला रहे ब्रजपाल की वहीं मौत हो गई। साथ ही मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस ने घायल और ब्रजकिशोर के शव को सीएचसी पहुंचाया। यहां से पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद बिना सैंपलिंग कराए शव को देवरिया के लिए एंबुलेंस से भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed