फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike-riding labourer dies in road accident, youth injured

Banda News: सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत, युवक घायल

Mon, 23 Feb 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 23 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding labourer dies in road accident, youth injured
फोटो- 14 निर्मल वाल्मिकी। फाइल फोटो।
बदौसा (बांदा)। साले के लड़के के साथ बाइक से जा रहे मजदूर को सर्विस लेन पर पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साले का लड़का गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अतर्रा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी निर्मल वाल्मिकी (50) साले अतर्रा के महुटा गांव निवासी मनोज के पुत्र जीतेंद्र (21) के साथ शनिवार की रात बाबइक से साधौपुर गांव जा रहे थे। चंदौर गांव से निकलने पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने निर्मल को मृत घोषित कर दिया। साले मनोज ने बताया कि निर्मल के दो पुत्र, चार पुत्रियां हैं। वह मजदूरी करता था। एक बेटी शशि की शादी दो मई तय है। बरात पेस्टा गांव से आनी है। बदौसा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed