फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riding brother-in-law and brother-in-law die in road accident

Banda News: सड़क हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई की मौत

Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike riding brother-in-law and brother-in-law die in road accident
मटौंध। बाइक में सवार होकर जा रहे साले-बहनोई को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

मटौंध कस्बे के बैबे थोक निवासी 35 वर्षीय राजेश अपने रिश्ते के बहनोई 25 वर्षीय बउवा निवासी ग्राम चिल्ली के साथ बुधवार की देर शाम एक बाइक में सवार होकर अटघार गांव जा रहे थे। बाइक सवार मौदहा रोड पर दो किलोमीटर दूर गैस एजेंसी के पास ही पहुंचे थे, तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटनास्थल के पास से गुजरे राहगीरों ने घटना की सूचना मटौंध थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी मटौंध मौके पर पहुंचे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed