फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riders looted a jeweler's shop

Banda News: सराफ की दुकान से बाइक सवारों ने की लूट

Wed, 05 Jun 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bike riders looted a jeweler's shop
नरैनी। सराफा व्यवसायी की दुकान से दिनदहाड़े बाइक सवार जेवर लूटकर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर सीसी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर निवासी रामकिशोर सोनी इंडियन बैंक के पास सर्राफा की दुकान किए हैं। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार के दिन दोपहर के ढाई बजे एक बाइक पर तीन युवक आए। उनमें से एक युवक मुंह में साफी बांधकर दुकान पहुंचा और उसने अंगूठी दिखाने की बात कही। दुकानदार अंगूठी का पैकेट निकालकर ट्रे में रखकर उसे दिखाने लगा।
इस बीच दुकानदार ने उससे मुंह से साफी हटाने के लिए कहा। तभी वह युवक सोने की पांच अंगूठियां उठाकर अपने साथियों के साथ बाइक से भाग निकला। दुकानदार ने बताया कि पांच सोने की अंगूठियां लगभग दो तोला वजन की थीं। दुकानदार ने बताया कि वह अतर्रा रोड की ओर भाग निकले हैं।
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूट की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। सीसी कैमरे से फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि लूट की घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed