{"_id":"670d5f171d0dceabc50a0bb8","slug":"bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-a-loader-father-in-law-and-daughter-critical-banda-news-c-212-1-sknp1006-116845-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, ससुर और बेटी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, ससुर और बेटी गंभीर
विज्ञापन
बबेरू। तेज रफ्तार लोडर ने आगे जा रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि ससुर और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार भी गंभीर घायल हो गया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। ससुर और बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव निवासी भाग्यवती (25) चचेरे ससुर राजू यादव (45) व बेटी लक्ष्मी उर्फ बेबी (1) के साथ सोमवार को बाबा के निधन पर अंत्येष्टि में पवई गांव गई थी। वहां से बाइक से लौट रहे थे। अतर्रा रोड पर अछाह पेट्राेल पंप के पास पीछे से लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए।
उधर, अनियंत्रित लोडर ने उनके आगे जा रहे बाइक सवार अछाह गांव निवासी विष्णु पटेल (23) को भी टक्कर मार दी और लोडर खड़ाकर चालक मौके से भाग निकला। घायलों को बबेरू सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने भाग्यवती को मृत घोषित कर दिया। ससुर राजू व बेटी लक्ष्मी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती ससुर राजू ने बताया कि भाग्यवती का पति रामदयाल का एक माह पहले पेट का ऑपरेशन हुआ है। वह घर में है। मजदूरी करता है। बबेरू इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। लोडर चालक की तलाश की जा रही है।