फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider returning after treatment from Chitrakoot collides with cattle, one dead

Banda News: चित्रकूट से इलाज कराकर लौट रहे बाइक सवार मवेशी से टकराए, एक की मौत

Sat, 06 Sep 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 06 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning after treatment from Chitrakoot collides with cattle, one dead
बांदा। चित्रकूट से इलाज कराकर हमीरपुर जा रहे बाइक सवार दो लोग सड़क पर घूम रहे मवेशी से टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी मर्दन कुमार ने बताया कि उसके भाई बउवा श्रीवास (28) गांव के ही दीप प्रजापति (16) का इलाज कराने के लिए गुरुवार को चित्रकूट गए थे। रात में करीब 10 बजे वहां से वह लौटकर हमीरपुर जा रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र के मटौंध और कपसा गांव के बीच सड़क पर मवेशी आ जाने से दोनों बाइक सवार टकरा गए।
विज्ञापन

हादसे में बउवा श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई। दीप प्रजापति गंभीर घायल हो गया। उसने बउवा के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मर्दन के मुताबिक, बउवा राजमिस्त्री का काम करता था। चार भाइयों में बड़ा अविवाहित था। पिता देवपाल श्रीवास खेती करते हैं। ढाई बीघा जमीन है। घर में मां प्रेमा देवी हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि सड़क में मवेशी आने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed