{"_id":"67742f4a7338e2650102da7e","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-vehicle-on-banda-fatehpur-highway-banda-news-c-212-1-sknp1006-120076-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी छोटू (18) ई रिक्शा से खेत जा रहा था।
रास्ते में अचानक रिक्शा पलट जाने से वह गिरकर गंभीर घायल हो गया। रिक्शे में चार लोग और सवार थे, वह सभी बच निकले। छोटू को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उधर, अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी हिमांशु सोमवार की देर शाम बाइक से बांदा से अतर्रा जा रहे थे, तभी बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से वह घायल हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी सुनील सोमवार की रात बाइक से खेत जा रहे थे, बरगहनी पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराने के बाद ट्रक के बगल से निकलने से गिरकर घायल हो गया है। पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी जयकरण स्कार्पियो से बांदा से गांव जा रहे थे। लामा गांव के पास स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के रमेड़ी गांव निवासी कालका मंगलवार को दोपहर इंदिरा नगर में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। चाहली से पैर फिसल जाने से वह गिरकर गंभीर घायल हो गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगंवा गांव निवासी राकेश कुमार सिंह मोपेड में सवार होकर तिंदवारी से गांव जा रहे थे। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर बड़ौदा बैंक के निकट वाहन ने ठोकर मार दी जिससे मोपेड क्षतिग्रस्त हो गई। राकेश गंभीर घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर किया गया है।