{"_id":"5b6dd82b4f1c1b8d6e8b522c","slug":"bike-rider-homeguard-death-from-broken-ht-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी एचटी लाइन से बाइक सवार होमगार्ड की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी एचटी लाइन से बाइक सवार होमगार्ड की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड की मौत के बाद घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार होमगार्ड की रास्ते में टूटी पड़ी एचटी लाइन के करंट से मौत हो गई। वह यूपी-100 में तैनात था। ड्यूटी के लिए बबेरू आ रहा था। घटना से उत्तेजित परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव के पास हंगामा किया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कमासिन थाना क्षेत्र के मनकहड़ी गांव निवासी चंद्रभूषण मिश्रा (44) पुत्र रामचरन होमगार्ड था और इन दिनों बबेरू यूपी-100 में तैनात था। शुक्रवार को सुबह बाइक से ड्यूटी करने बबेरू आ रहा था। बंथरी-जमरेही गांव के बीच रास्ते में टूटी पड़ी 11 हजार लाइन के संपर्क में आ जाने पर उसकी वहीं मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
लापरवाही का आरोप लगाकर बिजली विभाग पर रोष जताया। मौके पर पहुंचीं कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के कर्मी नियमित जांच करें तो तार टूटने से मौतें न हों। यात्री बस व अन्य वाहन संपर्क में आते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मृतक के भाई आनंद ने बताया कि चंद्रभूषण पांच भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। 12 बीघा जमीन में खेतीबाड़ी भी करता था।
विज्ञापन