फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider dies after being hit by pickup

Banda News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 11 May 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by pickup
हल्के वर्मा - फोटो : परिजन
अतर्रा/बदौसा। बाइक में सवार होकर बहन की ससुराल पत्नी को लेने जा रहे युवक को शनिवार की रात फतेहगंज मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बिलाही गांव निवासी हल्के वर्मा (27) शनिवार की रात चित्रकूट के रसिन गांव के मजरा चकला पुरवा पत्नी कविता को लेने जा रहा था, वहां से पत्नी को साथ लेकर रिश्तेदारी में एक निमंत्रण में चुहका पुरवा जाना था। फतेहगंज मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची फतेहगंज थाना पुलिस एंबुलेंस के जरिए युवक को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक हल्के मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी पत्नी गर्भवती है और एक छोटा बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed