{"_id":"65e4c34bf7d3190a1303dfd9","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-banda-news-c-212-1-bnd1003-107749-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बांदा। भाई से मिलने बांदा आ रहे बाइक सवार को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी संदीप यादव (18) शनिवार की देर शाम बाइक से अपने बड़े भाई राघव से मिलने बांदा आ रहा था। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आगे बांदा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास नरैनी की ओर आई कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए था।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। भाई राघव ने बताया कि संदीप मैरिज हाल में चौकीदारी का काम करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित था। पिता सुरेश यादव दिव्यांग हैं और बटाई में खेती लेकर किसानी का कार्य करते हैं। घर में मां माया है। उधर, शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।