फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider crushed to death by speeding tractor

Banda News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Tue, 17 Mar 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed to death by speeding tractor
मटौंध (बांदा)। मौरंग लेकर यूपी की ओर आ रही तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचल दिया। खेत में काम कर रहे किसानों ने देखा तो मदद के लिए दौड़े, लेकिन किसानों को आता देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। किसानों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की देरशाम करीब चार बजे मटौंध थाना क्षेत्र के अचारन थोक निवासी चिरौंजीलाल (65) अपनी बाइक से मध्य-प्रदेश की खड्डी गांव जा रहे थे। तभी चमराहा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसमें मौरंग क्षमता से अधिक मात्रा में लोड थी। उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मदद के लिए दौड़ तो उन्हें देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन

किसान रिंकू ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने चिरौंजीलाल को मृत घोषित कर दिया। भतीजे विजय ने बताया कि दिवंगत दो भाइयों में बड़े थे और शादी नहीं हुई थी। उप-निरीक्षक विकास नेहरा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed