फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider collides with roadside pole, dies

Banda News: सड़क किनारे लगे पोल से टकराया बाइक सवार, मौत

Sun, 09 Jun 2024 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with roadside pole, dies
बांदा। बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र के टोलामाफ गांव निवासी पारथ सिंह (35) शुक्रवार को पैलानी थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा गांव में अपने मित्रों के घर आया था। यहां से देर शाम वह वापस हमीरपुर जा रहा था। पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। जिससे पारथ गंभीर घायल हो गया।

ग्रामीणों ने घायल के बताने पर उसके बहनोई पैलानी डेरा निवासी शुभकरन सिंह को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शुभकरन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहनोई ने बताया कि पारथ खेती किसानी करता था। उसके पास 20 बीघा जमीन है। घर में पत्नी सरोज सिंह व एक बेटी है। पैलानी थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि बाइक चालक नशे में था। इस कारण पोल से टकराकर हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed