फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider collides with electric pole, young man dies

Banda News: बिजली पोल से टकराए बाइक सवार, युवक की मौत

Thu, 07 Aug 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with electric pole, young man dies
नरैनी (बांदा)। कालिंजर किला घूमने जा रहे बाइक सवार दो दोस्त बिजली पोल से टकराकर गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे
विज्ञापन




नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी शरीफ (18) ने बताया कि वह अपने मित्र भजना पुरवा निवासी अजय उर्फ कल्लू यादव (19) के साथ बाइक से बुधवार को दोपहर कालिंजर किला घूमने जा रहे थे। कालिंजर थाना क्षेत्र के सौंता कालिंजर पुल के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर अतुल कुमार ने अजय उर्फ कल्लू को मृत घोषित कर दिया। घायल शरीफ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पिता बनवारी लाल यादव ने बताया कि कल्लू ऑटो चालक था। दो भाई व एक बहन में बड़ा था। इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed