Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rammed into truck from behind, two killed

Banda News: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो की मौत

Wed, 07 Jun 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 07 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed into truck from behind, two killed

विज्ञापन
बांदा/मटौंध। खड़े ट्रक में बाइक घुसने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा मंगलवार शाम मटौंध थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट तक चकनाचूर हो गया। मृतक महोबा जनपद के रहने वाले थे।
महोबा के शेखनपुरा मोहल्ला निवासी दीपक वाल्मिकी (22) नगर पालिका महोबा में स्थायी सफाई कर्मी था। वह अपने दोस्त राठ चुंगी (महोबा) के रहने वाले कौशल (22) के साथ अपने जीजा स्व. विनोद वाल्मिकी की अंत्येष्टि में शामिल होने अतर्रा थाना क्षेत्र के दामूगंज मोहल्ले में मंगलवार सुबह गया था। दीपक के जीजा की अंत्येष्टि मंगलवार दोपहर दो बजे थी। अंत्येष्टि के बाद दीपक अपने दोस्त कौशल के साथ बाइक से महोबा के लिए जा रहा था। बाइक दीपक चला रहा था।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिगैला गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed