फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rally slogan out

बाइक रैली निकालकर की नारेबाजी

Mon, 21 Dec 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Mon, 21 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rally slogan out

बांदा। राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मियों के बराबर भत्ते चाहिए। ठेकेदारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार का बोलबाला बताते हुए सीधे भर्ती करने समेत 10 मांगों के समर्थन में मंगलवार व बुधवार (22 व 23 दिसंबर) को राज्यकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इसका आह्वान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया है। सोमवार को परिषद की स्थानीय यूनिट ने बाइक रैली निकालकर केंद्र और राज्य सरकारों के विरुद्ध नारे लगाए।

विज्ञापन


परिषद अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री आरजे शर्मा ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल की जा रही है। प्रमुख मांगों में कर्मियों के इलाज में भ्रष्टाचार बंद कर कैशलेस सुविधा, केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर मकान व अन्य भत्ते निगमों में घाटे पर कर्मियों के वेतन काटने की व्यवस्था पर रोक, फील्ड कर्मियों को बाइक भत्ता, आंगनबाड़ी, रसोइया, ग्राम रोजगार सेवक आदि को राज्य कर्मी का दर्जा, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, गु्रप डी की भर्ती पर लगी रोक हटाने आदि की मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। इस पर भी सरकार ने नहीं सुना तो 23 फरवरी से बेमियादी महा हड़ताल होगी।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद विकास भवन से राज्य कर्मियों की बाइक रैली अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली। बड़ी संख्या में बाइकों पर राज्य कर्मी शामिल हुए। उनके हाथों में सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरुद्ध में नारे लिखी तख्तियां थीं। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर कर रैली विकास भवन में खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन संघ अध्यक्ष रीता सिंह, मंत्री अश्वनी गुप्ता, संग्रह अमीन संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश दीक्षित, संयुक्त परिषद संरक्षक लालजी सोनकार, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण त्रिपाठी, बबेरू शाखा अध्यक्ष सरदार खां, मंत्री शिव करन तिवारी, अतर्रा शाखा के नत्थूलाल कबीर, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बागीशचंद्र द्विवेदी, जेके नायक, डीके श्रीवास्तव, मातृशिशु कल्याण संघ अध्यक्ष नर्वदा चतुर्वेदी, सूरजकली, आंगनबाड़ी संध अध्यक्ष नीलम वर्मा, मंत्री रजनी मरजीना, किरन सेठी, वीडीओ संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मंत्री अनूप गुप्ता, एजूकेशन एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सेठी, बाबूराम मिश्रा, जय किशोर श्रीवास्तव, मोहम्मद सगीर खां, आरके समुद्रे, अवध नारायण पांडेय आदि रैली में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed