फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike hits pothole; woman dies after falling off

Banda News: गड्ढे में उछली बाइक, गिरने से महिला की मौत

Wed, 21 Oct 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 21 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike hits pothole; woman dies after falling off
अतर्रा (बांदा)। भतीजे के निधन पर मायके जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब सात बजे बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदौसा के बागे नदी पुल के पास हुआ। सड़क पर गड्ढा होने से बाइक सवार महिला उछलकर नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन


फतेहगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी शोभा यादव (45) मंगलवार शाम अपने बेटे रजनीश यादव (21) के साथ बाइक से अतर्रा ग्रामीण के मजरा मुरालिया पुरवा स्थित मायके जा रही थीं। दो दिन पहले उनके भाई बड़का के बेटे का निधन हो गया था। वह इसी सिलसिले में मायके जा रही थीं।
विज्ञापन

बदौसा में बागे नदी पुल के पास सड़क पर गड्ढा होने से शोभा बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बदौसा ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति सुशील यादव ने बताया कि वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शोभा के तीन बेटे रजनीश, लवकुश और छोटू हैं। तीनों अविवाहित हैं। मां की मौत से पति और तीनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बदौसा थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि बाइक से गिरने के कारण महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
----
बाइक से सड़क पर गिरी वृद्धा गंभीर
तिंदवारी। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर गांव बेंदाघाट के पास मंगलवार शाम बाइक पर पीछे बैठी वृद्धा ब्रेकर पर उछलकर सड़क पर गिर गईं। जनपद फतेहपुर के नउवाबाग निवासी अवधेश कुमारी (62) बेंदाघाट से देवी दर्शन कर बाइक से फतेहपुर लौट रही थीं।

इसी दौरान बेंदाघाट के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से वह सड़क पर गिर गईं। घायल महिला को उपचार के लिए पीएचसी तिंदवारी लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed