फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike hit by vehicle, brother-in-law dies, brother-in-law and brother-in-law seriously injured

Banda News: बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, जीजा की मौत, साला व साढ़ू गंभीर

Wed, 29 Oct 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bike hit by vehicle, brother-in-law dies, brother-in-law and brother-in-law seriously injured
बांदा। मझीवा सानी गांव में मंगलवार देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई जबकि साला व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ासानी गांव निवासी रामकरन ने बताया कि उसका चचेरा भाई शिवकरन (50) अपनी ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवा सानी गांव गया था। मंगलवार की रात वह अपने साले कल्लू (30) व अतर्रा निवासी साढ़ू वीरेंद्र (50) के साथ बाइक में बैठकर साड़ासानी गांव जा रहे थे। मझीवा के पास सामने से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। तीनों को पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। जिला अस्पताल में शिवकरन की मौत हो गई। चचेरे भाई ने बताया कि शिवकरन किसानी करता था। उसके पास दो बीघा जमीन है। घर में पत्नी कमला व छह पुत्र एक बेटी है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed