फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bike,hadsa,maut

बाइकें भिड़ीं, पीआरडी जवान की मौत

Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
bike,hadsa,maut
बांदा। बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पीआरडी जवान की मौत हो गई। वह चिल्ला थाना ड्यूटी पर जा रहा था। वहीं दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से दोनों बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। एक अन्य घटना में
विज्ञापन

चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी पीआरडी जवान बृजमोहन (34) पुत्र बहोरी बुधवार रात बाइक से चिल्ला थाने में ड्यूटी करने जा रहा था। पलरा गांव से कुछ दूर सामने से आ रही दूसरी बाइक से
विज्ञापन

टक्कर हो गई। हेलमेट न लगाने से सिर में गंभीर चोट आने पर बृजमोहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। दूसरी बाइक सवार पपरेंदा (चिल्ला) गांव निवासी संजय सिंह (28) पुत्र रमेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने उसे जिला
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक कब्जे में ले लीं। मृतक के पिता बहोरी ने बताया कि चिल्ला थाना में बृजमोहन की ड्यूटी एक फरवरी से लगी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी फूला और दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है।

उधर, छोटा लेवा (सिसोलर, हमीरपुर) गांव निवासी कल्लू (17) पुत्र जगत सिंह और सोनू सिंह (28) शुक्रवार को दोपहर बाइक से भरतकूप (चित्रकूट) जा रहे थे। वह शहर स्थित ओवरब्रिज के ऊपर चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिर गए। कल्लू को गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed