{"_id":"66158bc46d872292d80b5c74","slug":"bike-collides-with-tree-after-losing-control-of-steering-after-seeing-tractor-in-front-one-dead-banda-news-c-212-1-sknp1006-109088-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर सामने देख स्टेयरिंग से संतुलन खाेने पर पेड़ से भिड़ी बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर सामने देख स्टेयरिंग से संतुलन खाेने पर पेड़ से भिड़ी बाइक, एक की मौत
Wed, 10 Apr 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। घर से मछली खरीदने के लिए निकले बाइक सवार दो लोग अचानक सामने से आए ट्रैक्टर को देखकर स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठे और बाइक पेड़ से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की बबेरू सीएचसी में मौत हो गई, जबकि दूसरा भर्ती है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी देवदत्त (18) सोमवार रात अपने मित्र पुरांतु (20) के साथ बाइक से मछली खरीदने के लिए बबेरू आ रहे थे। अतर्रा रोड हनुमान मंदिर डिग्री कॉलेज मोड़ पर बाइक के सामने अचानक ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर को देखकर बाइक चालक देवदत्त स्टेयरिंग से अपना संतुलन खो बैठे और बाइक समेत पेड़ से टकराकर घायल हो गए।
हादसा होते देख राहगीर दौड़े और पुलिस को सूचना देकर दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने देवदत्त यादव को मृत घोषित कर दिया। पिता कामता प्रसाद यादव ने बताया कि तीन पुत्रियों में इकलौता पुत्र देवदत्त मजदूरी करता था। घर में उसकी मां केशकली है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की जान गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।