फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike collides with divider on Bundelkhand Expressway, youth dies

Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider on Bundelkhand Expressway, youth dies
बांदा। बांदा से बालू खदान राठ जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर-105 पर डिवाइडर से टकरा गई।सिर में चोट आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी जितेंद्र सिंह (25) हमीरपुर के राठ तहसील में स्थित बालू खदान में पाटनर था। वह शनिवार की दोपहर तीन बजे के करीब गांव से राठ जाने के लिए निकला था। महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे चैनेज नंबर-105 पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक उछलकर डिवाइडर से सिर के बल टकरा गया। हेलमेट न पहने होने से सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से राठ सीएचसी भेजा। वहां से परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीजा रतन सिंह ने बताया कि जितेंद्र राठ में संचालित बालू खदान में पार्टनर था। वह प्रतिदिन खदान आया जाया करता था। दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी भी दिसंबर माह में जारी गांव में होनी थी। पिता शिवविलास सिंह का दो माह पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। घर में मां कमला हैं। देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र में हादसा हुआ था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए थे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed