{"_id":"682b7d49143294446f040a04","slug":"bike-collided-with-a-tree-young-man-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-126799-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमासिन। बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की बाइक बबूल के पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी श्रीराम यादव ने बताया कि उसका पुत्र गंभीर यादव (24) सोमवार को दोपहर करीब एक बजे बाइक से अपनी बहन शोभा की शादी का कार्ड देने के लिए बड़ी बहन गुड़िया की ससुराल कुमेढ़ा गांव जा रहा था। वहां से उसे गुड़िया को लेकर लौटना भी था। बबेरू-कमासिन मार्ग से खरौली के आगे कुमेंढ़ा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर अचानक झपकी आ जाने से वह सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में सिर में चोट आने से वह गंभीर घायल हो गया।
थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि 28 मई को बहन शोभा की शादी है। गंभीर अविवाहित था। रविवार को वह मुंबई से कमाकर घर आया था। घर में मां रुक्मिणी, बड़े भाई पप्पू यादव, बहन शोभा व बड़ी बहन गुड़िया बेहाल हैं। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि सिर बबूल के पेड़ से टकराने से हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।